अनुराग ढांडा ने हुड्डा पर कसा तंज, बोले-कांग्रेस की कुछ सीट निकली तो वह इस पार्टी में हो जाएंगे शामिल
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 06 Jun, 2023 08:12 PM

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले आठ साल से भूपेंद्र हुड्डा चैन की नींद सो रहे हैं।
जींद(अमनदीप पिलानिया): आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले आठ साल से भूपेंद्र हुड्डा चैन की नींद सो रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि चर्चा तो यहां तक है कि अगर कांग्रेस कुछ सीट लेकर आती है तो वह फिर से बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना लेंगे।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली का दिया गया न्योता
बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा और प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मंगलवार को जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने आमजन को तिरंगा यात्रा का न्योता दिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 8 जून को हरियाणा के लाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान जींद की धरती पर तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे। ये प्रदेश की हालत को सुधारने के लिए जींद की धरती से 2024 में आम आदमी पार्टी की जीत की नींव रखने आएंगे
जींद की जनता बेहतर स्कूल और चिकित्सा व्यवस्था चाहती है: सुशील गुप्ता
उन्होंने कहा कि जींद का विकास चंडीगढ़ की तरह होना चाहिए था। देवीलाल, भजनलाल, ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला सबने जींद में रैली करके राजनीति की शुरुआत की, परंतु जींद के विकास पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा की जनता भी बेहतर स्कूल और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था चाहती है। जींद की जनता अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए तैयार है। प्रदेश का हर वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए तैयार है।
आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जींद और आसपास के जिलों की जनता पलक पावड़े बिछाए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का इंतजार कर रही है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव को भी सपने में अरविंद केजरीवाल दिखने लग गए हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में करेगी शिकायत...

'अगर नैतिकता है तो स्वयं दें इस्तीफा', क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस विधायकों को भूपेंद्र हुड्डा...

INLD विधायक का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- राज्यसभा चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा ने ही अपने विधायकों...

मिशन असम: दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, दी ये अहम Duty

कुलदीप वत्स ने हुड्डा से मुलाकात पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, बोले- 'मांगें पूरी हो गईं, कोई...

पंवार का कांग्रेस पर 'पावर' अटैक: बोले- वोट चोरी होती तो 52 से 99 कैसे पहुँचती कांग्रेस? अंबेडकर...

क्रास वोटिंग करने वाले पांचों विधायकों को कांग्रेस ने किया किनारे, विधायक दल की बैठक में नहीं हो...

बायोमेट्रिक, गारंटर जैसे नियम लागू करके किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है : भूपेंद्र हुड्डा

राज्यसभा चुनाव में करीबी हार के बाद नहीं टूटे सतीश नांदल, कहा- कांग्रेस का वोट रद्द कराने जाएंगे...

कांग्रेस विधायक शैली चौधरी का दावा, बोलीं- VIDEO जारी करें, मैं गलत हूं तो छोड़ दूंगी राजनीति