कांग्रेस की सोच दूषित: विज, राहुल गांधी पर कसा तंज- फेल आदमी को फेल ही नजर आता है

Edited By Shivam, Updated: 26 May, 2020 07:27 PM

anil vij on congress

हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के पप्पू राहुल गांधी लॉकडॉउन को फेल बता रहे हैं। फेल आदमी को सब कुछ फेल ही नजर आता है। विज ने कहा कि सभी विशेषज्ञ गिन कर बता रहे हैं कि आज जो आंकड़ा डेढ़ लाख है अगर लॉक डाउन न होता तो यह...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के पप्पू राहुल गांधी लॉकडॉउन को फेल बता रहे हैं। फेल आदमी को सब कुछ फेल ही नजर आता है। विज ने कहा कि सभी विशेषज्ञ गिन कर बता रहे हैं कि आज जो आंकड़ा डेढ़ लाख है अगर लॉक डाउन न होता तो यह 15 लाख होता।

विज ने कहा कि कांग्रेस की सोच ही दूषित है। मजदूर अगर आज भी मजदूर है तो उसका श्रेय भी कांग्रेस को है। कांग्रेस ने किसानों को आत्मनिर्भर नहीं बनने दिया। मोदी जी ने जीआरपी का दस प्रतिशत बांटा जबकि राहुल व कांग्रेस 6 प्रतिशत की मांग की थी। विज ने कहा कि महाराष्ट्र जैसी विफल सरकार जो भंग होनी चाहिए, जबकि राहुल गांधी बधाई दे रहे हैं, इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है? 

विज ने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट पर रखे कोई भी स्वास्थ्य कर्मी निकले नहीं गए हैं। विज ने कहा कि एसईटी व एसआईटी दोनों शराब तस्करी में जांच में लगी हैं, जल्द ही रिजल्ट देंगी। विज ने कहा कि हरियाणा में मास्क न लगाने वाले, थूकने वाले को जुर्माना का प्रावधान जल्दी हो जाएगा। विज ने कहा कि दुर्भाग्य जनक की पंजाब के राजनीतिक लोग हरियाणा के साथ भेद भाव करते हैं, हरियाणा का जो हिस्सा है पंजाब को तुरंत देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!