मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़के अनिल विज, बोले- यह तो पीटे हुए मोहरे हैं, इनसे कभी कुछ पूछा नहीं जाता

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2025 02:11 PM

anil vij got angry on the statement of mallikarjun kharge

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार से पीछे हटना चाहिए जिसको लेकर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़गे जी से पूछ कर कोई काम नहीं...

अंबाला (अमन कपूर) : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार से पीछे हटना चाहिए जिसको लेकर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़गे जी से पूछ कर कोई काम नहीं करेंगे। खड़गे साहब तो पीटे हुए मोहरे हैं और पीटे हुए मोहरों से कभी कुछ पूछा नहीं जाता। पूछा तो सफल व्यक्तियों से जाता है और प्रधानमंत्री जी अपने कार्यक्रम सही बना रहे हैं सीधा जनता तक पहुंच रहे हैं । 

केजरीवाल पिट-पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं- विज

अरविंद केजरीवाल के भाजपा को करारा जवाब देने को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की हिम्मत की वह दाद देते है क्योंकि पिट पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं। हर तरफ से वह रिजेक्ट हुए है, दिल्ली से इन्हें निकालकर फैंक दिया गया है> फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं। यदि कोई कसर रह गई है तो वह भी पूरी कर देंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!