खड़गे ने पूरे हिंदू समाज का अपमान किया, कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए - अनिल विज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Jan, 2025 03:33 PM

anil vij attacked mallikarjun kharge insulted entire hindu community

अनिल विज ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोला है। दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होंगी। इस पर अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खड़गे ने भाजपा नेताओं के महाकुंभ में डुबकी लगाने पर तंज कसा हैं।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोला है। दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होंगी। इस पर अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खड़गे ने भाजपा नेताओं के महाकुंभ में डुबकी लगाने पर तंज कसा हैं।  उन्होंने पूरे हिंदू समाज का अपमान किया हैं। इसके लिए उन्हें कान पकड़कर सारे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। 

केजरीवाल ने कहा हैं कि हरियाणा यमुना नदी के पानी मे जहर घोल रहा हैं। इस पर विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल अपने झूठे वायदो से इस देश मे जहर घोल रहे हैं। पिछले 10 साल तुम्हारा दिल्ली मे राज रहा, तब भी ये यमुना को साफ नहीं कर सके और दूसरों पर दोषारोपण करते है। विज ने कहा कि दिल्ली की गंदगी हम साफ नहीं करेंगे वो तो केजरीवाल ही साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी नाकामयाबियों को दुसरो पर डालने का प्रयास कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!