Edited By Mohammad Kumail, Updated: 19 Oct, 2023 08:20 PM
परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है...
उचाना (प्रदीप श्योकंद) : बेटी की मौत से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एनएच 352 को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। लगभग एक घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा और उसके बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
बता दें कि 11 अक्टूबर की रात सीमा की मृत्यु हो गई थी। सीमा सुदकैन कंला कि बेटी थी और मोहनगढ़ छापड़ा में उनकी शादी 12 साल पहले सतीश नामक युवक के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। जिसमें 10 साल का लड़का 8 साल की लड़की है। लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने सुसराल पक्ष में पति, देवर, सास तीनों पर हत्या के आरोप लगाए हैं और जल्दी से हिरासत में लेने के लिए हाइवे 352 को जाम किया। लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी की मृत्यु नहीं हुई है बल्कि ससुराल पक्ष ने जानबूझकर उसकी हत्या की है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)