हरियाणा सरकार के एक ऑर्डर से सभी विभागों में मचा हड़कंप, 24 घंटे में मांगी अधिकारियों से ये जानकारी

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2025 08:32 AM

an order of haryana government created panic in all the departments

हरियाणा सरकार के एक ऑर्डर से सभी विभागों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। सरकार ने सभी विभागों से अब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की जानकारी मांग ली है। इसे लेकर एक लेटर भी जारी किया गया है।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के एक ऑर्डर से सभी विभागों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। सरकार ने सभी विभागों से अब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की जानकारी मांग ली है। इसे लेकर एक लेटर भी जारी किया गया है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि इसके लिए सरकार ने सभी विभागों को 24 घंटे का ही समय दिया है। यानी आज (गुरुवार को) जारी लेटर में मांगी गई जानकारी सभी विभागों को कल यानी 12 सितंबर तक देनी होगी। 
 

हरियाणा सरकार के एच. आर. डिपार्टमेंट की ओर से भेजे गए ऑर्डर में लिखा है कि प्रदेश के सभी विभागों, बोर्ड, निगमों को संशोधित प्रिजर्ल्ड फार्म में आंकड़े सीधे महाधिवक्ता कार्यालय,हरियाणा को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है। ऑर्डर में लिखा है कि अब नया डेटा 12 सितम्बर 2025 तक ई-व मेल के जरिए से मानव संसाधन शाखा व को दोबारा भेजना होगा। यदि 2014 की इस विवादित पॉलिसी के अनुसार, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किया गया है, तो अन्य सरकारी संगठनों को व भी शून्य सूचना प्रदान की जानी चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!