रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस ने रेड कर मालिक और मैनेजर को किया गिरफ्तार...

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2025 08:50 AM

an illegal hookah bar was running inside the restaurant

फ़रीदाबाद- थाना NIT पुलिस ने देर शाम शहर के बीचोंबीच स्थित मोगली रेस्टोरेंट, बीके चौक के पास अवैध हुक्का बार और शराब अहाता चलने की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी

फ़रीदाबाद (अनिल राठी): फ़रीदाबाद- थाना NIT पुलिस ने देर शाम शहर के बीचोंबीच स्थित मोगली रेस्टोरेंट, बीके चौक के पास अवैध हुक्का बार और शराब अहाता चलने की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से 7 फ्लेवर हुक्के और अफजल ब्रांड के दो पाउच बरामद किए गए, जिनमें हुक्का पीने का मटेरियल बचा हुआ था। इसके अलावा टेबल पर शराब की बोतलें भी मिलीं। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट मालिक जोएस, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है और जो एनआईटी-3 के पास का निवासी है, न केवल अवैध रूप से हुक्का बार चला रहा था, बल्कि बिना लाइसेंस के शराब अहाता भी संचालित कर रहा था। यह कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मैनेजर सूरज पासवान को भी काबू किया। सूरज की उम्र लगभग 18 साल है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के गांव दौसपुर का रहने वाला है और वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर 15A, अजरोंदा स्थित आजाद कॉलोनी में रह रहा है।

पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में यह भी जांच की जाएगी कि हुक्का बार कब से संचालित किया जा रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने और हुक्का बार चलाने के कारण रेस्टोरेंट में नाबालिग और बाहरी युवाओं की भी आवाजाही हो सकती है, जिसकी तस्दीक जांच के बाद होगी।

थाना NIT पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!