Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Feb, 2026 01:57 PM

अंबाला के जग्गी कालोनी फेज-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर में उस समय हड़कंप मच गया जब, वहां एक युवक
अंबाला : अंबाला के जग्गी कालोनी फेज-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर में उस समय हड़कंप मच गया जब, वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस चौकी बलदेव नगर की टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनुराग राणा (35) निवासी जग्गी कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां सुषमा ने बताया कि उसका बेटा नशे करने का आदी था। नशे से मुक्ति दिलाने के लिए उसका नशा मुक्ति केंद्र में इलाज भी चलता रहा। 20 जनवरी को वह नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था।
बीते 29 जनवरी की शाम को वह घर से स्कूटी लेकर निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं आया। 30 जनवरी की सुबह सूचना मिली कि कम्युनिटी सेंटर के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस चौकी बलदेव नगर की टीम ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)