अंबाला के पुलिस प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा

Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2022 11:55 AM

ambala s police administration took out the tricolor yatra

आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अंबाला के पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। अंबाला के पुलिस अधीक्षक ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। ये तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से आरंभ होकर विभिन्न चौक चौराहों से गुजरती हुई अंबाला पुलिस...

अंबाला(अमन):  आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अंबाला के पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। अंबाला के पुलिस अधीक्षक ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। ये तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से आरंभ होकर विभिन्न चौक चौराहों से गुजरती हुई अंबाला पुलिस लाइन पर समाप्त की गई।इस दौरान एसपी ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद लोगों को जागरूक करना है और सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

इस दौरान अंबाला के समाज सेवियों ने पुलिस पर पुष्प भी बरसाए। मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया जिसको सफल बनाने के लिए अंबाला पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ताकि लोग भी जागरूक हो और अपने घरों में सम्मान पूर्वक तिरंगा  लगाए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!