हरियाणा में इस दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, HSSC ग्रुप-D एग्जाम को लेकर लिया ये फैसला

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Oct, 2023 04:50 PM

all schools will remain closed on this day in haryana

HSSC ग्रुप-डी की परीक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने अब 21 अक्टूबर को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में एक दिन की छुट्‌टी रहेगी।

चंडीगढ़ : HSSC ग्रुप-डी की परीक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने अब 21 अक्टूबर को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में एक दिन की छुट्‌टी रहेगी। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर एक संशोधित ऑर्डर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से ग्रुप डी एग्जाम को लेकर CET एग्जाम आयोजित किया जा रहा है, जिसके कारण स्कूलों में एक दिन का अवकाश रखा गया है। मुख्यालय की ओर से यह ऑर्डर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।


PunjabKesari


पिछले कल 17 जिलों में रखी गई थी छुट्‌टी

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से 18 अक्टूबर को 17 जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी किए जाने को लेकर ऑर्डर किए गए थे। ऑर्डर में कहा गया था कि 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के द्वारा ग्रुप-D के पदों की भर्ती के लिए CET एग्जाम आयोजित किया गया है। चूंकि 22 अक्टूबर को संडे है, इसलिए उस दिन वैसे ही अवकाश रहेगा।

एचएसएससी की ओर से प्रदेश के 17 जिलों में पेपर के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी जिले शामिल हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!