हरियाणा के कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, सिर्फ इन बच्चों और शिक्षकों को मिला 17 अगस्त का अवकाश

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2026 07:43 PM

all schools in 12 haryana districts will remain closed tomorrow

हरियाणा के 12 जिलों में कल यानी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ने 16 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

डेस्क: हरियाणा के 12 जिलों में कल यानी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ने 16 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, करनाल, हिसार, चरखी दादरी, हांसी, फरीदाबाद, कैथल, रोहतक और झज्जर में स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, 15 अगस्त को विभिन्न परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई स्कूली बच्चे और टीचर्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसको लेकर जब झज्जर में मंत्री आरती राव ने छुट्टी की घोषणा की तो बच्चे तालियां बजाने लगे। कैथल और अंबाला में सिर्फ उन्हीं स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी, जिनमें पढ़ रहे बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।


महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने 15 अगस्त को पंचकूला जिले के सभी स्कूलों के लिए 17 अगस्त को अवकाश की घोषणा की थी।DEEO की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहेंगे। यानी यह अवकाश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को भी आदेश के अनुसार संस्थान बंद रखने होंगे।

मंत्री की घोषणा के बाद बच्चों ने तालियां बजाई
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जब झज्जर में मंत्री आरती राव ने 17 अगस्त की छुट्टी का ऐलान किया तो बच्चों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। घोषणा सुनते ही बच्चों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। कुछ देर तक समारोह में बच्चों की तालियों की गूंज सुनाई देती रही। 16 अगस्त को जारी आदेश में जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEOs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों तक इस आदेश की सूचना तत्काल पहुंचाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन हो।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!