वर्धन यादव को 'बादशाह' बनाने बादशाहपुर आ रही हैं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, ये तारीख हुई मुकर्रर

Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Sep, 2024 08:07 PM

akshara singh is coming to gurugram to campaign for vardhan yadav

हरियाणा के गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। जिसके केंद्र में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी वर्धन यादव हैं। विधानसभा चुनाव में उनके मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राव नरबीर सिंह हैं....

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। जिसके केंद्र में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी वर्धन यादव हैं। विधानसभा चुनाव में उनके मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राव नरबीर सिंह हैं। राव नरबीर सिंह एक अनुभवी नेता हैं। वह 2014 में इसी सीट से विधायक थे, हालांकि 2019 में चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें फिर से मैदान में उतार दिया है। बता दें कि राव नरबीर अमित शाह के करीबी हैं, तो वहीं वर्धन यादव गांधी परिवार के करीबी हैं। इसलिए यह लड़ाई अब और दिलचस्प हो गई है। 

इस दिलचस्प सियासी लड़ाई में वर्धन यादव कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यादव किसी भी हालात में कांग्रेस हाईकमान को निराश नहीं करना चाहते हैं। अब बादशाहपुर विधानसभा में सियासी जोर अजमाइश के साथ ग्लैमर का भी तड़का लगने जा रहा है। वर्धन यादव का प्रचार करने भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह बादशाहपुर आ रही हैं। जिसकी जानकारी अक्षरा सिंह ने स्वयं वीडियो जारी करके दी है। 

अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज बादशाहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के लिए प्रचार करेंगी। pic.twitter.com/HoIuGk6Aoq

— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) September 29, 2024

 

बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री जूही बब्बर भी बादशाहपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने आईं थी। इस दौरान जूही ने वर्धन यादव के साथ डोर-डोर टूर कैंपेन किया था। इसके साथ ही उन्होंने वर्धन को अपना भाई बताया था। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!