शाहाबाद रैली में बोले अजय, लाडले को बनाना है मुख्यमंत्री...दुष्यंत ने बीरेंद्र सिंह को लपेट लिया

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 05 Nov, 2023 07:40 PM

ajay said in shahabad rally want to make dushyant the chief minister

इनेलो द्वारा 2 डिप्टी सीएम व हुड्डा द्वारा 4 डिप्टी सीएम बनाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोई पार्टी कितने भी डिप्टी सीएम बनाए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है...

शाहाबाद (राजेश नावल्टी) : जननायक जनता पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र लोकसभा की रैली शाहाबाद में आयोजित की गई। मुख्य तौर पर जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधायक रामकरण काला ने रैली को संबोधित किया। दुष्यंत चौटाला के‌ मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सीएम आया का नारा लगाया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शाहाबाद रैली के बाद प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में अगर कोई वृद्धा सम्मान अवस्था पेंशन 10 हजार रूपए देने का कार्य कोई कर सकता है तो चौ. देवीलाल की सोच पर पहरा देने वाली जजपा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अब तक संसदीय क्षेत्र में जितनी भी रैलियां की गई हैं सभी में एक से बढ़कर एक नेता पहुंचे हैं। शाहाबाद क्षेत्र में तो इसका जीता जागता प्रमाण है। इसके बाद सिरसा क्षेत्र के डबवाली में रैली होने जा रही है वह भी इससे बढ़कर रहेगी।

PunjabKesari

चौ. बीरेंद्र द्वारा जजपा पार्टी को भाजपा से अलग होने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसी बात एक दिन में तो नहीं हो सकती। ऐसी बातें तो वह कई दिनों से सुन रहे हैं। हरियाणा को स्थिर सरकार देने के लिए, कमेरे वर्ग को सशक्त बनाने के लिए गठबंधन जरूरी है और यह निर्णय विधायकों को करना है। उनकी बातों से सरकार की कार्यशैली पर कुछ भी प्रभाव नहीं पडऩे वाला है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज केजरीवाल विचलित हैं। पंजाब एस.वाई.एल. का पानी नहीं देना चाहती। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भगवंत मान  को इसलिए साथ रखते हैं ताकि उनका प्रोटोकॉल बना रहे।

इनेलो द्वारा 2 डिप्टी सीएम व हुड्डा द्वारा 4 डिप्टी सीएम बनाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोई पार्टी कितने भी डिप्टी सीएम बनाए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पिछले 4 वर्षों से उनके कार्यशैली व डिप्टी सीएम पद की गरिमा से हरियाणा संभल पाया है।

इससे पहले कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 4 वर्ष 11 माह पूर्व जींद की धरती पर जब जजपा की नींव पड़ी थी तो किसी ने यह सोचा नहीं था कि यह पार्टी 10 विधायक लेकर सत्ता में भागीदारी करेगी। जब नगरपालिका चुनाव हुए तो कुछ लोगों ने कहा कि यह गांव की पार्टी है, शहर में इसका वजूद नहीं है। लेकिन आपके अपने शहर शाहाबाद में नगरपालिका का प्रधान जजपा पार्टी के निशान पर विजयी हुआ व सबसे अधिक वोट प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि इसी तरह चीका, इस्माईलाबाद नगरपालिका में भी जजपा का कब्जा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में बी.सी. वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण, नैना चौटाला द्वारा शुरू की गई चुनरी चौपाल की बदौलत आज महिलाओं को पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति, जिला परिषद् में आरक्षण मिला। यह बदलाव तभी संभव हुआ जब जजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाया। संगठन की मजबूती के कारण ही हम विधानसभा में यह बदलाव लाने में संभव हुए।

PunjabKesari

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जुलाई में शाहाबाद सहित अनेक इलाके बाढ़ ग्रस्त थे। वह स्वयं शाहाबाद सहित सभी इलाकों में गए और उन लोगों तक पानी पहुंचाया जो घरों से नहीं निकल पा रहे थे। इसके अतिरिक्त एस.डी.एम. कार्यालय से उनके लिए खाने का प्रबंध किया। उन्होंने फसलों की तबाही देखी। लेकिन सरकार ने धान की दोबारा पौध तैयार करवाई व इस तरह के प्रबंध किए कि प्रदेश सरकार ने 12 जिलों में 53 लाख मैट्रिक टन धान की फसल खरीदी। चौटाला ने कहा कि पहले किसान को अपनी जमीन की फर्द निकलवाने के लिए कई दिन लग जाते थे व उन्हें पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब किसान गांव में ही कम्पयूटर सेंटर से 20 रूपए देकर अपनी फर्द निकलवा सकता है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि यह सरकार पोर्टल की सरकार है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो 2 रूपए के, 5 रूपए के मुआवजे के चेक बनते थे। अब किसान की फसल का मूल्य सीधा उसके खाते में जाता है। यह सब पोर्टल के कारण संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1 सितम्बर से सरकारी पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण कर दिया है। इसी तरह लगभग हर परिवार में खेवट बंटवारे की समस्या थी। सरकार ने 111-ए नियम में बदलाव कर अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को रेवन्यू अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह तहसील कार्यालय में बैठकर लोगों के खेवट बंटवारे का कार्य करेगें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 5 नवंबर की रैली के कारण कुरूक्षेत्र लोकसभा के कार्यकर्ताओं की राजस्थान चुनावों में ड्यूटियां नहीं लगाई थी लेकिन अब कल से कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी राजस्थान चुनावों में डयूटी के लिए तैयार रहें।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी संगठन मजबूत करने बारे संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि अब चुनावों में जब केवल 300 दिन के करीब का समय रह गया है तो प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताए तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी ने चुनाव पूर्व जो जनता से वायदे किए थे, वह सब वायदों को पूरा कर दिया गया है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि मिशन 2024 दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री बनाओ शुरू हो चुका है। दुष्यंत चौटाला के मुख्यमंत्री बनने से वृद्धावस्था सम्मान पेंशन 5100 ही नहीं 10 हजार रूपए कर दी जाएगी। 

इस दौरान विधायक रामकरण काला ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार प्रकट किया। जिन्होंने कुरूक्षेत्र लोकसभा की रैली के लिए शाहाबाद को चुना। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं रैली में पहुंचनें के लिए कार्यकर्ताओं एवं लोगों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला एवं हल्का प्रधान जगबीर मोहड़ी ने किया। रैली के दौरान विधायक रामकरण काला व उनके सुपुत्र कंवरपाल, सुकरम पाल व  नगर पालिका प्रधान डॉक्टर गुलशन कवात्रा ने सभी  जनों को फूल मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!