Sirsa: कीटनाशक की दुकान को कृषि विभाग ने किया सील, बेच रहा था प्रतिबंधित दवाएं

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2024 02:46 PM

agriculture department sealed the pesticide shop

हरियाणा के सिरसा में कीटनाशक की दुकान पर कृषि विभाग ने छापेमारी की। टीम ने मुखबिरी की सूचना के आधार पर दुकान पर छापा मारा था। कृषि विभाग को बताया गया था कि कीटनाशक विक्रेता प्रतिबंधित दवाइयों की बेचता व खरीदता है।

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में कीटनाशक की दुकान पर कृषि विभाग ने छापेमारी की। टीम ने मुखबिरी की सूचना के आधार पर दुकान पर छापा मारा था। कृषि विभाग को बताया गया था कि कीटनाशक विक्रेता प्रतिबंधित दवाइयों की बेचता व खरीदता है।

जानकारी मिली थी कि जनता भवन रोड पर अनाजमंडी के निकट ही गोयल ट्रेडिंग कंपनी पर फोरेट 10 जी की दवा रखी गईं हैं। इस दवा को भारत सरकार ने 5 सालों से प्रतिबंध किया हुआ है। यह दवा कैंसर का बड़ा कारण बन रही थी, इससे आम जनता की सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ रहा था।  

 
दुकान के खिलाफ एक्शन लेते हुए दुकान को सील कर दिया गया। इसके अलावा दुकान मालिक व कीटनाशक विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कृषि विभाग की टीम का कहना है कि दुकान में मौजूद दवाइयों और कीटनाशकों की दुबारा से जांच की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!