केजरीवाल के ट्वीट के बाद नवीन जयहिंद का यू-टर्न, दुष्यंत अब भी अड़े (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 13 Mar, 2019 06:09 PM

हरियाणा में लोकसभा चुनाव आप-जेजेपी-कांग्रेस के एक साथ लडऩे की बात अरविंद केजरीवाल द्वारा कही जाने के बाद, अब आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी यूटर्न मार लिया है। जहां एक ओर वे प्रदेश से सीबीआई यानि कांग्रेस, भाजपा व इनेलो को जड़ से उखाड़ फेंकने पर...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा में लोकसभा चुनाव आप-जेजेपी-कांग्रेस के एक साथ लडऩे की बात अरविंद केजरीवाल द्वारा कही जाने के बाद, अब आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी यूटर्न मार लिया है। जहां एक ओर वे प्रदेश से सीबीआई यानि कांग्रेस, भाजपा व इनेलो को जड़ से उखाड़ फेंकने पर का दावा करते नजर आते थे, वहीं आज अपने मुखिया केजरीवाल के कांग्रेस के साथ होने के विचार पर उन्होंने कहा कि पार्टी महत्व नहीं रखती, बल्कि देश को बचाना जरूरी है।

लोक सभा चुनाव: केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया हरियाणा में गठबंधन का न्योता

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है, जिसके लिए सबको एकसाथ आना जरूरी है। भाजपा ने देश को धर्म, जाति के नाम पर बांट दिया, सेना के नाम से भी भाजपा राजनीति कर रही है। ऐसे में अगर अगर भाजपा की सरकार बनी तो ये सत्यानाश देश का कर देंगे, इसलिए देश को बचाने के लिए हमेें एक होना होगा।

LS Election 2019- कांग्रेस के साथ गठबंधन की ना सोची, ना सोचेंगे: जेजेपी

वहीं जननायक जनता पार्टी के नेता सांसद दुष्यंत चौटाला केजरीवाल के इस प्रस्ताव पर सीधे तौर पर मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!