यमुना के पानी में जहर मिलाने के बयान पर हुई सुनवाई, फिर अदालत में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल

Edited By Isha, Updated: 19 Feb, 2026 02:48 PM

arvind kejriwal did not appear in court after hearing on his statement

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी के पानी में हरियाणा में जहर मिलाने के बयान को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को जिला न्यायालय में हुई अरविंद सुनवाई हुई। केजरीवाल की ओर

सोनीपत: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी के पानी में हरियाणा में जहर मिलाने के बयान को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को जिला न्यायालय में हुई अरविंद सुनवाई हुई। केजरीवाल की ओर से पुरानी मांग दोहराई गई। उन्होंने केस को विशेष न्यायालय में भेजने की फिर से मांग की।

सरकारी अधिवक्ता की ओर से तर्क दिया गया है कि केजरीवाल वर्तमान में न सांसद हैं और न विधायक। ऐसे में विशेष न्यायालय की मांग करना उचित नहीं है। साथ ही हरियाणा में ऐसी कोई स्पेशल कोर्ट भी नहीं है। अब तक केस की चार बार सुनवाई हो चुकी है लेकिन केजरीवाल एक बार भी पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने ऑब्जेक्शन एप्लीकेशन लगाई गई है। इसका जवाब सरकारी अधिवक्ता की ओर से दिया जाना है। सरकारी अधिवक्ता प्रदीप कौशिक ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अगली सुनवाई 20 मई को होगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राई जल सेवा प्रभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष कौशिक ने सोनीपत की अदालत में इसको लेकर केस दायर किया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!