Haryana में डॉक्टरों के बाद NHM कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, मांगों को लेकर शुरु की हड़ताल

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jul, 2024 11:42 AM

after doctors in haryana nhm employees opened a front against the government

हरियाणा में कल से सरकार के सामने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की चुनौती पेश आ रही है, क्योंकि कल से तो डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है तो आज से एनएचएम कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में कल से सरकार के सामने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की चुनौती पेश आ रही है, क्योंकि कल से तो डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है तो आज से एनएचएम कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सोनीपत सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या कम दिखाई दी तो जो मरीज आ रहे है वो परेशान दिखाई दे रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि कल से डॉक्टर तो हड़ताल पर है तो आज से एनएचएम कर्मचारियों ने भी 4 दिन की हड़ताल शुरू कर दी है, जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत सिविल अस्पताल की एंबुलेंस सेवा को आ रही है, क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं की रीड की हड्डी कही जाने वाली सेवा भी अब ठप्प हो चुकी है और रेफर भी मरीज अब सिविल अस्पताल से नहीं हो रहे है। सिविल अस्पताल में आए मरीज कह रहे हैं कि डॉक्टर नहीं है और जो आ रहे है वह भी इमरजेंसी ही देख रहे है।

एनएचएम कर्मचारी कविता और रविंद्र ने कहा कि कल सरकार के साथ हमारी बैठक थी जिसमें कोई समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते 4 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है और इसमें सभी विभाग के कर्मचारी शामिल है। हमारी मांगे है कि हमें पक्का किया जाए और 7th पे कमीशन लागू किया जाए। अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आगे भी हड़ताल जारी रह सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!