सड़क हादसे में एडवोकेट की मौत, तेज रफ्तार असंतुलित कार ने सामने से मारी टक्कर

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2024 09:51 AM

advocate dies in road accident

रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ रोड स्थित गांव जाडरा के पास तेज रफ्तार असंतुलित कार ने बाइक व साइकिल चालकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक एडवोकेट की मौत हो गई, वहीं साइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेवाड़ीः रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ रोड स्थित गांव जाडरा के पास तेज रफ्तार असंतुलित कार ने बाइक व साइकिल चालकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक एडवोकेट की मौत हो गई, वहीं साइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया। लेकिन इससे पूर्व एक ऑटो चालक ने उसकी कार का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया।

रामपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव आलियावास के ऑटो चालक धर्मपाल ने बताया कि बीती शाम जब वह रेवाड़ी से गांव आलियावास जा रहा था तो जाडरा के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसके आगे चल रहे बाइक व साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों चालक सड़क पर गिर गए।

सूचना पाकर 112 पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां बाइक चालक की मौत हो गई। साइकिल चालक अभी भी गंभीर है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान चौकी नंबर 2 के 42 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। बताया जा रहा है सुनील कुमार पेशे से वकील था। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। घायल साइकिल चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!