300 ग्राम हैरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से खरीदकर लाया था नशीला पदार्थ

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2020 11:30 AM

accused with 300 grams of heroin arrested

सिटी थाना पुलिस ने सैक्टर-14 में पीरांवाली गांव के सुखविंद्र सिंह को 300 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी...

हिसार (ब्यूरो) : सिटी थाना पुलिस ने सैक्टर-14 में पीरांवाली गांव के सुखविंद्र सिंह को 300 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज रविंद्र यादव को किसी ने सूचना देकर बताया था कि सैक्टर- 14 के गेट नंबर दो के पास कुछ देर बाद एक युवक हैरोइन लेकर आएगा। पुलिस कर्मियों ने बताए स्थान पर जाकर नाकेबंदी कर दी । कुछ देर बाद वहां पीरांवाली का सुखविंद्र सिंह आया। वह पुलिस कर्मियों को देखकर  मुड़कर वापस जाने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और डी.एस.पी. अशोक कुमार को मौके पर बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने युवक की तलाश लेकर 300 ग्राम हैरोइन बरामद की।    

दिल्ली से नशीला पदार्थ खरीदकर लाया था आरोपी       
पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिग्गी से एक लाख रुपए में हैरोइन खरीदकर लाया है। पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वाले तक पहुंचने के लिए आरोपी का दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस की टीम आरोपी को साथ लेकर दिग्गी रवाना हो गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!