स्पेशल कोर्ट में पेश हुआ प्रद्युमन हत्या मामले का आरोपी छात्र, अगली सुनवाई 6 जनवरी को(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Dec, 2017 05:41 PM

रयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युमन हत्या के मामले के आरोपी छात्र को आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी नाबालिग छात्र को गुरुग्राम के जिला न्यायालय में पहली बार पेश किया गया है। 20 दिसम्बर को जेजे बोर्ड ने आरोपी छात्र को बालिग अपराधी घोषित...

गुडग़ांव(सतीश): रयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युमन हत्या के मामले के आरोपी छात्र को आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी नाबालिग छात्र को गुरुग्राम के जिला न्यायालय में पहली बार पेश किया गया है। 20 दिसम्बर को जेजे बोर्ड ने आरोपी छात्र को बालिग अपराधी घोषित किया है। नाबालिग छात्र को बालिग अपराधी मानते हुए ही केस चलाया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।

PunjabKesari

प्रद्युमन के पिता वरूण ठाकुर के वकील सुशील टेकरीवाल ने बताया कि, जिला अदालत की स्पेशल कोर्ट ने आरोपी छात्र की 3 जनवरी 2019 तक बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया। वहीं आरोपी के बचाव पक्ष ने जेजे बोर्ड से आरोपी बच्चे की जमानत याचिका लगाई थी, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद आरोपी के बचाव पक्ष ने आज जिला न्यायालय में जमानत याचिका लगाई, जिस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि जमानत याचिका पर 6 जनवरी को सुनवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!