हवलदार पर लूटपाट व मारपीट के आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Jan, 2020 12:39 PM

accused of saving the accused of robbery and assault

उपमंडल के गांव कोटिया स्थित नहर के समीप बने शराब ठेके पर मारपीट कर लूटपाट करने के आरोपियों को 9 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित ठेका संचालक सतबीर सिंह से 6-7 लोग 1 मई 2019 की सायं 8 बजे मारपीट कर 7200 रुपए व बीयर ले गए थे। सतबीर ने शिकायत...

कनीना(विजय): उपमंडल के गांव कोटिया स्थित नहर के समीप बने शराब ठेके पर मारपीट कर लूटपाट करने के आरोपियों को 9 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित ठेका संचालक सतबीर सिंह से 6-7 लोग 1 मई 2019 की सायं 8 बजे मारपीट कर 7200 रुपए व बीयर ले गए थे। सतबीर ने शिकायत देकर पुलिस कार्रवाई की मांग की थी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। 

आरोप है कि हवलदार सुरेश कुमार की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाय पीड़ित पक्ष को ही किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। इस बारे में मुदई सतबीर वासी कोटिया ने शुक्रवार को सी.एम. विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक सतबीर सिंह ने बताया कि मामले में 6 व्यक्तियों में से मात्र 2 को ही गिरफ्तार किया गया है, अन्य को बचाया जा रहा है जिससे कार्रवाई को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!