महिंद्रा एक्सयूवी लूटने का आरोपी हुआ गिरफ्तार, अंबाला में दिया था लूट को अंजाम

Edited By Vivek Rai, Updated: 23 May, 2022 05:21 PM

accused of robbing mahindra xuv arrested committed robbery in ambala

चार दिन पहले अंबाला के पास नेशनल हाईवे से गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी हुई महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी भी बरामद की गई है। लूट का मुख्य आरोपी करनाल का रहने वाला है।

अंबाला(अमन): चार दिन पहले अंबाला के पास नेशनल हाईवे से गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी हुई महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी भी बरामद की गई है। लूट का मुख्य आरोपी करनाल का रहने वाला है। पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

दरअसल बीती 19 मई को नेशनल हाईवे पर अंबाला के पास बदमाशों ने हथियार के बल पर शिमला निवासी व्यक्ति की एक्सयूवी गाड़ी छीन ली थी। इस मामले में अंबाला पुलिस द्वारा केस दर्ज कर 2 टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी। इस कार्यवाही में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि 19 मई को अंबाला के पास महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी लूटने के मामले में करनाल निवासी एक आरोपी को लूटी गई गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!