नामी अस्पताल के बड़े अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप, NCW के दखल के बाद मामला दर्ज

Edited By Shivam, Updated: 23 May, 2020 06:53 PM

शहर के नामी अस्पताल के एक बड़े कर्मचारी पर महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने इस मामले में लड़की के बयान दर्ज कर किए हैं और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज...

फरीदाबाद (अनिल राठी): शहर के नामी अस्पताल के एक बड़े कर्मचारी पर महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने इस मामले में लड़की के बयान दर्ज कर किए हैं और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के सेक्टर 20ए में स्थित क्यूआरजी अस्पताल के यूनिट हेड संदीप मोर पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। ये आरोप इसी अस्पताल में काम करने वाली एक युवती ने लगाए। युवती का आरोप है कि उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण हुआ है। उसने मैनेजमेंट को कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।



आखिर में युवती के पति ने अपने दोस्त की मदद से राष्ट्रीय महिला आयोग में मामले की शिकायत की। जिसके बाद आयोग हरकत में आ गया और तुरंत इस मामले की जांच के आदेश दिए। जिस पर महिला आयोग की सदस्या रेनू भाटिया अस्पताल पहुंची और युवती से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें पता चला कि यूनिट हेड ने कई और लड़कियों के साथ भी यौन शोषण किया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने आनन फानन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस के मुताबिक जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!