क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य सामान किया बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Sep, 2020 10:17 AM

accused arrested for betting on cricket match recovered other items

इन दिनों राजस्थान रॉयल्स व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे क्रिकेट मुकाबले की धूम है। क्रिकेट मैच शुरु होते ही सटोरियों का धंधा भी खूब चमक जाता...

गुडग़ांव (ब्यूरो) : इन दिनों राजस्थान रॉयल्स व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे क्रिकेट मुकाबले की धूम है। क्रिकेट मैच शुरु होते ही सटोरियों का धंधा भी खूब चमक जाता है। मैच पर सट्टा लगाकर जुआ खेलने और खिलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जा से एक सूटकेश और आठ मोबाईल फोन्स सहित एक नोटबुक, एक लैपटॉप व एक पैन बरामद किया गया है।

सैक्टर-17 की पुलिस टीम ने राजस्थान रॉयल्स व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर पैसे लगाकर जुआ खिलाने व खेलने वाले आरोपियों को सैक्टर 107 सिग्नेचर ग्लोबल के पास से गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान विरेन्द्र पुत्र सुरेंद्र निवासी मकान नंबर-442, जाट चौक, नांगलोई व राकेश कौशिक पुत्र रामकुमार कौशिक निवासी लक्ष्मी पार्क, नांगलोई के रुप में हुई है। आरोपियों द्वारा क्रिकेट मैच पर पैसे लगाकर जुआ में लिप्त पाए जाने पर राजेन्द्रा थाना में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!