भिवानी नगर परिषद पर ‘आप’ ने उतारा उम्मीद्वार, पूर्व मंत्री की पुत्रवधु पर जताया भरोसा

Edited By Vivek Rai, Updated: 24 May, 2022 03:14 PM

aap  fielded candidate on bhiwani municipal council

हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भिवानी नगर परिषद के लिए अपने उम्मीद्वार की घोषणा कर दी।  पार्टी ने इंदु शर्मा को मैदान में उतारा है।

भिवानी: हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भिवानी नगर परिषद के लिए अपने उम्मीद्वार की घोषणा कर दी।  पार्टी ने इंदु शर्मा को मैदान में उतारा है। इंदु शर्मा पूर्व मंत्री की पुत्रवधु हैं

इसकी जानकारी प्रदेश प्रवक्ता ललित अग्रवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट पर नगर परिषद का चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भिवानी नगर परिषद में हुए 500 करोड़ के घोटाले की ऐवज में राज्य सरकार भिवानी को स्पेशल पैकेज दे।

वहीं उन्होंने दावा किया है कि 40 पूर्व विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन स्तर की सर्वे रिकॉर्ड के बाद सही पाए जाने के उपरांत पार्टी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के अलावा 31 वार्डों के प्रत्याशी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!