कच्चे मकान की छत गिरने से युवक की मौत, बारिश होने से कमजोर हो गई थी छत

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Sep, 2024 07:58 AM

a young man died due to the collapse of the roof of a kutcha house

निकटवर्ती गांव लाल्यानी में एक कच्चे मकान की छत गिरने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक अपने कमरे में बैठा हुआ था कि अचानक मकान की छत गिर गई और वह मिट्टी में दब गया।

तरावड़ी : निकटवर्ती गांव लाल्यानी में एक कच्चे मकान की छत गिरने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक अपने कमरे में बैठा हुआ था कि अचानक मकान की छत गिर गई और वह मिट्टी में दब गया। 

जानकारी अनुसार लगातार बारिश होने से मकान की छत कमजोर हो गई थी इसलिए अचानक छत गिर गई। मृतक का नाम रवनीत सिंह बताया जा रहा है। उसकी उम्र 18 साल के आसपास है। वह गुरुद्वारे में पाठी का काम करता था। रवनीत सिंह के माता-पिता पास के कमरे में आराम कर रहे थे।  जैसे ही छत की गिरने की आवाज आई तो परिजन कमरे की तरफ दौड़े। युवक को मलबे में दबा देख परिजनों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन जब युवक को बाहर निकल गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!