कुत्ते को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, 19 साल के युवक की मौत

Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2020 02:01 PM

a young man died after being shot police registered a case against 8

झज्जर के एक गांव में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में गोलियां चल गई इस दौरान 19 साल के युवक की गोली लगने से मौत हो गई।  पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 की गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि की है । हांलाकि मामला एक माह पुराना है, लेकिन हमलावरों की...

झज्जर(प्रवीण धनखड़): झज्जर के एक गांव में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में गोलियां चल गई इस दौरान 19 साल के युवक की गोली लगने से मौत हो गई।  पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 की गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि की है । हांलाकि मामला एक माह पुराना है, लेकिन हमलावरों की गोली का शिकार हुए युवक ने बीती रात दम तोड़ा है जिसके बाद पुलिस ने मृतक परिवार की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग अंकित कर चार की गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि की है।

जानकारी अनुसार झज्जर के गांव खुगाई के रहने वाले रवि पुत्र रमेश ने गांव बिरधाना के एक परिवार से कुत्ता खरीदा था। कुछ दिनों तक अपने घर रखने के बाद रवि इस कुत्ते को लौटाने के लिए गांव बिरधाना पहुंचा था। वहीं पर इस मामले को लेकर खरीददार और कुत्ता विक्रेता के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने बड़ा रूप धारण कर लिया और दूसरे पक्ष के लोगों ने रवि पर गोलियां दाग दी। घटना के दौरान रवि को दो गोलियां लगी। बाद में रवि को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

एक माह तक उपचार होने के बाद रवि गत दिवस ही अपने गांव खुंगाई आया था। यहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगोंं के खिलाफ हत्या  का अभियोग अंकित कर चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली। रविवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में रवि के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के  बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में अन्य बचे आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी किए जाने की बात कही है।  

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!