काम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, नीचे दबने से 2 महिलाओं की मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Mar, 2025 07:38 PM

a wall fell on the workers working 2 women died after being buried under it

भिवानी जिले के सांगा गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल गांव में 2 महिला मजदूरों पर दीवार गिर गई। जिसमें दीवार के नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई अन्य मजदूरों ने मुश्किल से भागकर जान बचाई।

भिवानी : भिवानी जिले के सांगा गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल गांव के ईंट भट्ठे पर 2 महिला मजदूरों पर दीवार गिर गई। जिसमें दीवार के नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई अन्य मजदूरों ने मुश्किल से भागकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के मुकद्दसपुर निवासी 40 वर्षीय सुनैना और 44 वर्षीय सुब्ता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे पर महिलाओं समेत कई मजदूर काम कर रहे थे। काम के दौरान दोनों महिलाऐं पास में सो रही थी। अचानक से ईंटों की दीवार गिर गई, जिसमें दोनों महिलाएं दीवार के नीचे आ गई। वहीं बाकी मजदूरों ने भी भागकर जान बचाई। बाद में मजदूरों ने ही दोनों घायल महिलाओं को ईंटों की दीवार के नीचे से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!