सिख युवक को खालिस्तानी बोलकर बदमाशों ने पीटा, गंभीर रूप से घायल पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Jun, 2024 07:33 PM

a sikh youth was beaten up kaithal after being called a khalistani

जिले में देर रात रेलवे फाटक क्रॉस करने को लेकर दो अज्ञात बदमाशों ने सिख युवक पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल डीसी रेजिडेंसी से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है...

कैथल(जयपाल): जिले में देर रात रेलवे फाटक क्रॉस करने को लेकर दो अज्ञात बदमाशों ने सिख युवक पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल डीसी रेजिडेंसी से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार सिख युवक सुखविंदर सिंह को खालिस्तानी बोल आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया।

सुखविंदर सिंह के अनुसार वह देर रात अपने वाहन से घर जा रहा था। अचानक दो युवक पीछे से आए उन्होंने कहा ऐ खालिस्तान जल्दी से अपनी बाइक आगे निकाल, इस पर सुखविंदर ने कहा कि आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं। इस तरह उनका विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवकों ने पीछे से ईंट मार कर सुखविंदर सिंह को घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर जेजेपी नेता राजू ढुल ने आकर सिख युवक को बदमाशों से छुड़वाया और मौके पर पुलिस को कॉल करके पूरी घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायल सिख युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।  फिलहाल अभी तक घायल सिख युवक द्वारा पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

PunjabKesari

सिविल लाइन थाना प्रभारी शीला ने पत्रकारों को बताया कि रात उनको एक सिख युवक को पीटने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर गई थी, खालिस्तान बोलकर युवक को पीटने के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि घायल युवक द्वारा अभी तक पुलिस को इसके बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया, यह घटना करीब नौ बजे की बताई जा रही है, जो रेलवे फाटक के पास डीसी रेजिडेंस की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!