बदमाशों का आतंक: अंबाला में दो दोस्तों पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Isha, Updated: 01 Jun, 2024 05:55 PM

young men attacked two friends in ambala

हरियाणा के अंबाला में दो युवकों पर 30 से अधिक बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों युवकों पर ईंट और लात-घूसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को हालत गंभीर है। दोनों को घायल अवस्था में अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में दो युवकों पर 30 से अधिक बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों युवकों पर ईंट और लात-घूसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को हालत गंभीर है। दोनों को घायल अवस्था में अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 जानकारी के अनुसार, ये घटना अंबाला शहर के मनमोहन नगर इलाके की है। जहां दो युवकों पर कई लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि 30-35 बदमाश दो युवकों हमला कर रहे हैं।

  
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की धर पकड़ भी शुरू कर दी गई है।  

 
 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!