कोर्ट की लिफ्ट में युवक की मौत, गवाही देने जा रहा था मृतक अचानक पड़ा दिल का दौरा

Edited By Shivam, Updated: 25 Feb, 2020 04:49 PM

a person died in lift

हरियाणा के जिला पानीपत की कोर्ट की लिफ्ट में एक युवक की मौत दिल का दौरा पडऩे से हो गई। मृतक कोर्ट में एक मामले में गवाही के लिए जा रहा था उससे पहले यह हादसा हो गया। वहीं युवक की मौत की घटना की सूचना पर डीएसपी बिजेन्द्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पानीपत (सचिन): हरियाणा के जिला पानीपत की कोर्ट की लिफ्ट में एक युवक की मौत दिल का दौरा पडऩे से हो गई। मृतक कोर्ट में एक मामले में गवाही के लिए जा रहा था उससे पहले यह हादसा हो गया। वहीं युवक की मौत की घटना की सूचना पर डीएसपी बिजेन्द्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, मृतक योगेश निवासी बराना ने किसी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। बताया जा रहा है कि योगेश मुकदमा नम्बर 38, 9 मई 2019 के मामले में जेएमआईसी नरेंद्र की कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। योगेश कोर्ट की बिल्डिंग में लगी लिफ्ट में था, तभी उसे दिल का दौरा पड़ा और वह वहीं बेसुध हो कर गिर पड़ा।

जिसके बाद उसे लिफ्ट से बाहर निकाला गया। हाथ पैर रगड़े लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से पुलिस योगेश को सिविल अस्पताल लेकर आई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!