राजकुमार सैनी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 23 Oct, 2019 08:19 PM

a man who threatened to kill rajkumar saini on phone was arrested

लोसुपा सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाली आरोपी युवक को सोनीपत पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 22 अक्तूबर को फोन कर सैनी को कहा था कि वह गोहाना छोड़ दें नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे, गोलियों...

गोहाना(सुनील): लोसुपा सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को सोनीपत पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 22 अक्तूबर को फोन कर सैनी को कहा था कि वह गोहाना छोड़ दें नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे, गोलियों से भून देंगे। राज कुमार सैनी ने तुरंत इसकी सूचना डीजीपी हरियाणा और एसपी सोनीपत को दी है। 

आरोपी ओमकार पुत्र रोहताश निवासी गगसीना जिला करनाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मोहाना पुलिस ने आरोपी को सोनीपत न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोनीपत पुलिस के प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में थाना मोहाना में मामला दर्ज किया था।

इसकी जांच एएसआई अजीत सिंह को सौंपी गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई अजीत सिंह ने धमकी देने के आरोपी ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि राजकुमार सैनी 22 अक्तूबर को सुबह मोहाना के बिट्स कॉलेज में स्थापित मतदान केंद्र गए थे, वहां जाते समय रास्ते में उन्हें एक धमकी भरा फोन आया। जिसमें उन्हें गालिया दी और जान से मारने की धमकी देते हुए गोहाना को जल्द से जल्द छोडऩे को कहा गया था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!