सोनीपत में शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, साथियों के साथ हुई कहासुनी के बाद दिया वारदात को अंजाम

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 23 Aug, 2024 04:34 PM

a man was stabbed to death in sonipat

सोनीपत के गांव भिगान से एक शख्स की चाकू से गोदकर का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि मृतक शख्स अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था और शराब के नशे में ही हुई मामूली का कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत के गांव भिगान से एक शख्स की चाकू से गोदकर का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि मृतक शख्स अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था और शराब के नशे में ही हुई मामूली का कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव भिगान का रहने वाला अंकित जो कि शराब कारोबारी था, कल देर रात अपने परिजन को लेकर दिल्ली किसी निजी अस्पताल में गया था और जैसे ही वो घर पहुंचा उसके पास फोन आया और वो चला गया। अंकित के घर से जाने के बाद उसके परिवार के सदस्य के पास फोन आता है कि अंकित पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और अंकित को लेकर एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां से उसे सोनीपत के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया और डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।

चाकू के हमले से हुई अंकित की मौत

अंकित के परिजनों ने बताया कि रोहित नाम के शख्स ने अंकित पर चाकू से हमला किया है। जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। परिजन किसी आपसी रंजिश से तो मना कर रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि कुछ समय पहले कोई कहासुनी हुई थी। फिलहाल मुरथल थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मामले जानकारी देते हुए मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंकित नाम के शख्स पर चाकू से हमला किया गया है। अंकित और रोहित ने बैठकर पहले शराब की थी और उसके बाद नशे में मामूली कहा सुनी हुई थी। चाकू के हमले के बाद उसकी मौत हो गई है। रोहित नाम के शख्स पर हत्या का आरोप लगा है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!