शादी के नाम पर ठगी करने वाला 'फर्जी आर्मी ऑफिसर' गिरफ्तार, Shaadi.Com पर बनाई थी फर्जी प्रोफाइल, ऐसे खुला राज...

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Apr, 2026 08:36 PM

a fake army officer was arrested for allegedly cheating people in the name of ma

हिसार थाना आज़ाद नगर जांचकर्ता पीएसआई सुनील ने ऑनलाइन वैवाहिक साइट के माध्यम से सेना का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले एक शातिर

​हिसार (विनोद सैनी)​: हिसार पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना आज़ाद नगर जांचकर्ता पीएसआई सुनील ने ऑनलाइन वैवाहिक साइट के माध्यम से सेना का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मेहरराज उद दिन हजाम पुत्र अब्दुल रसीद हजाम, निवासी गांव अवनीपुरा, जिला पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।

हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने Shaadi.com पर “निशांत सहारन” के नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। खुद को भारतीय सेना में अधिकारी (Officer) बताकर उसने हिसार की एक युवती को विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर उससे लगभग 30 हजार की ठगी की। आरोपी ने अपनी फर्जी पहचान को सच दिखाने के लिए चंडीगढ़ से आर्मी की वर्दी खरीदी थी ताकि लोग उसे सच में सेना का अधिकारी समझें।

 3 अप्रैल को आरोपी अंबाला-हिसार हाईवे के रास्ते हिसार की ओर आ रहा था। कैथल पुलिस द्वारा तितरम मोड़ पर की गई रूटीन नाकाबंदी के दौरान जब उसकी गाड़ी को रोका गया। तो पूछताछ में उसने गलती से अपना असली नाम बता दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू किया और पीड़िता के परिजनों से शिनाख्त करवाई। जिसके बाद उसकी असलियत सामने आई। असलियत सामने आने पर युवती के परिवार ने थाना आज़ाद नगर हिसार में आरोपी के खिलाफ ठगी का अभियोग अंकित करवाया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी मेहरराज वर्ष 2021-23 तक चंडीगढ़ में वेटर का काम करता था। वर्ष 2025 में काम न मिलने के कारण उसने ठगी का यह रास्ता चुना। इस संबंध में थाना आजाद नगर, हिसार में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि गहन पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों का पता लगाया जा सके। वहीं हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन वैवाहिक साइटों पर मिलने वाले किसी भी व्यक्ति पर बिना पूर्ण सत्यापन के विश्वास न करें। अपनी निजी जानकारी और धनराशि साझा करने से पहले सामने वाले व्यक्ति की पहचान की अच्छी तरह जांच अवश्य करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!