रोहतक में पुल के नीचे खड़ी कार में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में जलकर हुई राख...चालक बाल-बाल बचा

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Aug, 2026 04:06 PM

a car parked under a bridge in rohtak caught fire reduced to ashes within minut

रोहतक जिले के शीला बाईपास पुल के नीचे उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ी एक कार में अचानक

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले के शीला बाईपास पुल के नीचे उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार को पुल के नीचे रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल आया।

बताया जा रहा है कि कार में स्पार्किंग होने के बाद आग लगी। आग लगते ही चालक ने कार से बाहर निकलकर खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वह कार को बचा नहीं सका।

चालक का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर देरी से पहुंची। चालक का कहना है कि यदि दमकल की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो संभवत: कार को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था।

PunjabKesari

चालक ने कार में हुई स्पार्किंग को कंपनी की तकनीकी खामी बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। आग की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर स्पार्किंग को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!