दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठे पर सो रहे 5 साल के मासूम को सांप ने डंसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत... बिहार से आया था परिवार

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2026 03:43 PM

a 5 year old boy sleeping at a brick kiln was bitten by a snake

जींद जिले के नगूरां स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले प्रवासी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंगलवार सुबह सांप के डंसने  से 5 वर्षीय मासूम बच्चे पंकज की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में

जींद: जींद जिले के नगूरां स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले प्रवासी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंगलवार सुबह सांप के डंसने  से 5 वर्षीय मासूम बच्चे पंकज की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झुग्गी में सो रहा था मासूम, पैर के अंगूठे पर थे डंसने के निशान
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार निवासी वासो चौधरी करीब एक साल पहले अपने परिवार के साथ काम की तलाश में नगूरां आया था। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है और परिवार के साथ भट्ठे परिसर में बनी झुग्गियों में रहता था। मंगलवार सुबह झुग्गी में मौजूद 5 वर्षीय पंकज को जहरीले सांप ने डंस लिया। जब परिजनों की नजर पड़ी तो बच्चे के पैर के अंगूठे पर सांप के डंसने के स्पष्ट निशान मौजूद थे और जहर फैलने के कारण उसका शरीर नीला पड़ने लगा था।

बच्चे की बिगड़ती हालत देख घबराए परिजन तुरंत उसे नागरिक अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम पंकज को मृत घोषित कर दिया। 5 वर्षीय मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!