कुरुक्षेत्र के मारकंडा नदी में पहुंचा 52 हजार क्यूसेक पानी, कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 10 Jul, 2023 11:12 PM

52 thousand cusecs of water reached markanda river in kurukshetra

शाहाबाद उपमंडल के मारकंडा नदी में 52 हजार क्यूसेक पानी से दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): शाहाबाद उपमंडल के मारकंडा नदी में 52 हजार क्यूसेक पानी से दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। वहीं जिले के लाडवा व पिहोवा खंडों के कुछ गांवों की हालत भी सही नहीं है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट पर रहते हुए कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष व व्हाट्सएप फ्लड ग्रुप भी बनाए गए है।

प्रशासन के प्रवक्ता के मुताबिक अधिकारियों व कर्मचारियों को अगर छुट्टी लेनी होगी। वह हेड क्वार्टर बिना उपायुक्त की मंजूरी के नहीं छोड़ा जा सकता। 66 पटवारियों जूनियर इंजीनियर व लिपिकों की बाढ़ की आशंका के मद्देनजर ड्यूटी लगाई गई है। वे उपायुक्त कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा पटवारी कानूनगो ग्राम सचिव अपने-अपने गांव की रिपोर्ट उचित माध्यम से भिजवा आएंगे। एक फ्लड कंट्रोल व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। जिसमें सभी जानकारियां समझा कि जाएंगे थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने भी कहा कि बरसात के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट पर है और वह खुद भी दौरा करेंगे। ताकि लोगों को दिक्कत ना हो।  

           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!