Edited By Yakeen Kumar, Updated: 14 Apr, 2025 09:43 PM

करनाल के मेरठ रोड़ पर फैक्ट्री के पास पानी पीने से 35 भैंसों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये भैंसें यमुना की साइड ले जा रहे पंजाब के पशुपालकों की थी। केमिकल का पानी पीने के बाद ये भैंसें एक के बाद एक गिरने लगी।
करनाल : करनाल के मेरठ रोड़ पर केमिकल का पानी पीने से 35 भैंसों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये भैंसें यमुना की साइड ले जा रहे पंजाब के पशुपालकों की थी। केमिकल का पानी पीने के बाद ये भैंसें एक के बाद एक गिरने लगी। इन भैंसों के मरने से पशुपालकों को लाखों रूपये का नुकसान हो गया।
घटना की जानकारी देते हुए पशुपालकों ने बताया कि वह कई महीनों से करीब 70 भैंसों के साथ सफर कर रहे हैं। आज करनाल के मेरठ रोड़ से यमुना की साइड जा रहे थे। जाते समय एक फैक्ट्री का पानी भैंसों ने पी लिया। जिसके थोड़ी के बाद एक के बाद एक भैंसे गिरने लगी। कुछ ही देर बाद भैंसों के मुंह से झाग आने लगे और कुछ ही देर में करीब 35 भैंसों ने दम तोड़ दिया। पशुपालकों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री के पास केमिकल का पानी था जो प्यास लगने पर भैंसों ने पी लिया। पशुपालकों ने फैक्ट्री को दोषी ठहराया है।
भैंस का किया जा रहा पोस्टमार्टम
सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सकों ने एक भैंस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिससे ये पता चल सके की मौत किन कारणों से हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं फैक्ट्री मालिक फरार बताया जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)