3 लोग, एक छत और खेत में दफन लाश... फरीदाबाद के मोजाबाद में सनसनी, पत्नी और साथी पर मर्डर का शक!

Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2026 08:33 AM

32 year old shyamveer was murdered and his body was buried in a field

फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र स्थित गांव मोजाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ खेतों में एक 32 वर्षीय युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ बरामद हुआ है। मृतक की पहचान श्यामवीर के रूप

फरीदाबाद (अनिल राठी)): फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र स्थित गांव मोजाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ खेतों में एक 32 वर्षीय युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ बरामद हुआ है। मृतक की पहचान श्यामवीर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ यहाँ खेतों में रहकर खेती-बाड़ी करता था।

 
शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, श्यामवीर की हत्या कर पहचान व साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को खेत में दफना दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड में मृतक की पत्नी और उनके साथ ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का गंभीर संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह तीसरा व्यक्ति लंबे समय से श्यामवीर और उसकी पत्नी के साथ ही एक ही छत के नीचे रह रहा था।

 
घटना की सूचना मिलते ही तिगांव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और पूरे इलाके को सील कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

 
हत्या के पीछे की असली वजह प्रेम प्रसंग है या कोई आपसी रंजिश, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर आगामी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!