हांसी में SI सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मंत्री की गाड़ी पलटने के बाद बोला था झूठ

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Jul, 2025 08:05 PM

3 policemen including si suspended in hansi

केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की गाड़ी पलटने के मामले में सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। हांसी के SP अमित यशवर्धन की जांच में सामने आया कि केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की गाड़ी को एस्कॉर्ट करने के बाद PCR स्टाफ...

हांसी (संदीप सैनी) : केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की गाड़ी पलटने के मामले में सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। हांसी के SP अमित यशवर्धन की जांच में सामने आया कि केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की गाड़ी को एस्कॉर्ट करने के बाद PCR स्टाफ अपने निजी काम से भिवानी के मुंढाल गांव चला गया। वहां से लौटते हुए गढ़ी गांव के पास PCR ट्रक से टकरा गई। जिस वजह से पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि गुरुवार (3 जुलाई) को एक्सीडेंट के बाद पुलिस कर्मचारियों ने कहा था मंत्री रणबीर गंगवा को छोड़ने के बाद जब वे गढ़ी की तरफ आ रहे थे तो उनकी गाड़ी का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया।

तीनों पुलिसकर्मी करवानी होगी गाड़ी की मरम्मत

SP यशवर्धन ने कहा कि PCR -2 ने पहले हरियाणा सरकार में मंत्री रणबीर गंगवा को एस्कॉर्ट कर गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे रामायण टोल प्लाजा पर छोड़ दिया था। बाद में PCR -2 की ड्यूटी शहर थाना हांसी के एरिया में थी। मगर PCR-2 स्टाफ अपने निजी कार्य से भिवानी के मुंढाल गांव चला गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही का परिचय दिया। तीनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। गाड़ी को ठीक करवाने में जितना भी खर्च आएगा, इन सभी से वहन किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!