हांसी में बड़ी लूट, बस से उतरना पड़ा भारी...मिनटों में बैग से 20 किलो चांदी हुई गायब; मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 01 May, 2026 02:40 PM

20 kg silver stolen from a bus in hansi

हरियाणा के हांसी से चोरी की बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। मथुरा से फतेहाबाद आ रही एक बस से 20 किलो चांदी चुरा ली गई है। बस में सफर कर रहे एक शख्स के बैग से अज्ञात चोरों ने करीब 20 किलो चांदी चुरा ली।

हांसी : हरियाणा के हांसी से चोरी की बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। मथुरा से फतेहाबाद आ रही एक बस से 20 किलो चांदी चुरा ली गई है। बस में सफर कर रहे एक शख्स के बैग से अज्ञात चोरों ने करीब 20 किलो चांदी चुरा ली। 

बताया जा रहा है कि नवीन नामक शख्स मथुरा से चांदी लेकर निजी बस द्वारा फतेहाबाद के लिए चला था। वीरवार सुबह जब बस हिसार रोड पर एक ढाबे के पास 15-20 मिनट के लिए बस रोकी। इस दौरान नवीन कुछ समय के लिए बस से नीचे उतरा। जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि बैग के अंदर रखी गई 20 किलो चांदी गायब थी। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि नवीन किसी सुनार के पास काम करता है और उसी की चांदी लेकर आ रहा था।

पीड़ित नवीन ने तुरंत घटना की जानकारी बस चालक और परिचालक को दी। आरोप है कि चालक ने जिम्मेदारी लेने के बजाय कहा कि सामान की जिम्मेदारी सवारी की खुद की होती है। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत मालिक और पुलिस को सूचित किया। बाजार में इस चांदी की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!