Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Nov, 2025 09:00 PM

साइबर क्राइम पुलिस की अलग-अलग टीम ने देश भर से 142.86 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने के मामले मेें 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2.58 लाख रुपए, चार मोबाइल फोन व 1 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
गुड़गांव (ब्यूरो): साइबर क्राइम पुलिस की अलग-अलग टीम ने देश भर से 142.86 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने के मामले मेें 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2.58 लाख रुपए, चार मोबाइल फोन व 1 सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी डिजिटल अरेस्ट, निवेश और ट्रेडिंग, इंस्टाग्राम फर्जी प्रोफ़ाइल और सोशल मीडिया से संबंधित धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस कमिश्रर विकास कुमार अरोड़ा की अगुवाई में साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की। जिसके तहत एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की साइबर क्राइम ईस्ट व मानेसर टीम ने इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए विभिन्न राज्यों में फैले संगठित साइबर ठगी गिरोह के बीस आरोपियों को अरेस्ट किया गया। इंडियन साइबर क्राइम को-आर्डिनेशन सेंटर से आरोपियों से बरामद किए गए मोबाइल का अवलोकन कराने पर सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ भारत में 20,218 से अधिक शिकायतें, 415 एफआईआर दर्ज हैं। जिसमें करीब 142 करोड़ 86 लाख की ऑनलाईन ठगी सामने आई है। जिनमें से साइबर क्राइम ईस्ट थाना में पांच व मानेसर थाना में एक केस सहित प्रदेश में 30 केस दर्ज हैं।