Accident: शादी में जा रहे युवकों के साथ हुआ भयानक हादसा, यूं खींच ले गई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 08 May, 2025 09:48 AM

2 youths died in a road accident

क्षेत्र के गांव चंदलाना में बुधवार सुबह करीब 9 बजे सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए।

ढांड : क्षेत्र के गांव चंदलाना में बुधवार सुबह करीब 9 बजे सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। चारों युवक झज्जर के धुलेड़ा गांव से अर्टिगा कार में अंबाला के बटेड़ी गांव में शादी में जा रहे थे। जैसे ही वे नैशनल हाईवे 152-डी पर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो आगे जा रहा ट्रक अचानक हल्के वाहनों की लेन में आ गया। इससे उनकी कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर ढांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने 2 युवकों अजय (20) और रौनक (21) को मृत घोषित कर दिया और 2 को इलाज के लिए पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया गया। 

ढांड थाने के जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक अजय के पिता विकास की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!