अवैध शराब से भरे 2 ट्रक बरामद, आरोपी काबू

Edited By Isha, Updated: 19 Nov, 2019 01:49 PM

2 trucks filled with illegal liquor recovered accused arrested

जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सी.आई.ए. डबवाली पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव मौजगढ़ क्षेत्र से शराब से भरा ट्रक बरामद कर एक आरोपी को मौका से काबू कर लिया है, जबकि मौ

सिरसा (का.प्र.): जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सी.आई.ए. डबवाली पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव मौजगढ़ क्षेत्र से शराब से भरा ट्रक बरामद कर एक आरोपी को मौका से काबू कर लिया है, जबकि मौके से फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

तलाशी के दौरान ट्रक से 17,400 बोतल अंग्रेजी (1450 पेटी) शराब बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.आई.ए. डबवाली प्रभारी इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया की पकड़े गए युवक की पहचान सही राम पुत्र चौखा राम वासी पाली जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सी.आई.ए. डबवाली की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान मौजगढ़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक में सवार लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर एक युवक को काबू कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी मौका से फरार हो गया।

ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से 17,400 बोतल अंग्रेजी (1450 पेटी) शराब बरामद हुई। इस सम्बंध में 2 लोगों के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 420/120बी व आबकारी अधिनियम के तहत सदर डबवाली थाना में कार्रवाई की गई है। सी.आई.ए. डबवाली प्रभारी इंस्पैक्टर कु लदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब पंजाब से लाई गई थी और उसे राजस्थान में ले जाई जा रही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!