हरियाणा में 23 लाख Fraud केस में 2 ठग गिरफ्तार, Online टास्क पूरे करने पर दिया था रुपए कमाने का लालच

Edited By Manisha rana, Updated: 21 May, 2024 10:34 AM

2 thugs arrested in rs 23 lakh fraud case in haryana

करनाल साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक को राजस्थान से, तो दूसरे आरोपी को जयपुर से काबू किया। दोनों ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की थी।

करनाल : हरियाणा में करनाल साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक को राजस्थान से, तो दूसरे आरोपी को जयपुर से काबू किया। दोनों ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की थी। आरोपियों से पुलिस ने तीन फोन और 30 हजार रुपए बरामद किए है। इनका एक ओर साथी है, जो अभी फरार है।

पीड़ित ने 20 नवंबर 2023 को शिकायत दी थी। जिसमें उसने अपने साथ हुई 22.97 लाख रुपए की धोखाधड़ी का जिक्र किया था। पीड़ित ने बताया था कि साइबर ठग ने उसे ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर रुपए कमाने का लालच दिया था। जिसमें उसने 22.97 लाख रुपए लगा दिए थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 14 मई को राजस्थान के गांव लोटवाला निवासी खुशीराम व विश्राम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुशीराम को बांदीकुई राजस्थान से और आरोपी विश्राम को जयपुर से पकड़ा गया है। इसके बाद इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 20 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

आरोपियों ने पूछताछ में किया ये खुलासा 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि दोनों ने अपने बैंक खातों को कमीशन पर दिया हुआ था, जिसमें धोखाधड़ी के रुपए पीड़ित से डलवाए जाते थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि साइबर ठग पुलिस से बचने के लिए गरीब लोगों के बैंक खातों को कमीशन पर आगे से आगे खरीदते हैं ताकि पुलिस का ध्यान उन पर जाए, जिनके नाम बैंक खाते हैं। इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा लोगों के बैंक खाते कमीशन पर लेते हैं। फिर आगे से आगे रुपए अलग अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते रहते हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!