सनसनीखेज: 2 नाबालिग सगे भाइयों ने किया 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Edited By Isha, Updated: 15 Apr, 2025 09:35 AM

2 minor brothers raped a 5 year old innocent girl

शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 2 नाबालिग लड़कों द्वारा 5 वर्षीय एक मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है

जींद: शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 2 नाबालिग लड़कों द्वारा 5 वर्षीय एक मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है. कि वह शहर की एक कॉलोनी में किराए पर रहती है। वहीं कुछ और परिवार भी किराए पर रह रहे हैं। महिला जब घर पर ऊपर कपड़े सुखाने के लिए गई तो पीछे से उसकी 5 वर्षीय बेटी के साथ यहीं किराए पर रहने वाले एक दूसरे परिवार के 2 लड़के, जिनकी उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है, ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना की पुलिस को

शिकायत दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवाया है। इस मामले में पुलिस ने मैडीकल के बाद लड़की की मां की शिकायत के आधार पर दोनों नामजद नाबालिग सगे भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में जांच अधिकारी महिला उप निरीक्षक राजेश ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी और उन्होंने इस मामले में प्रारंभिक तौर पर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!