Edited By vinod kumar, Updated: 01 Feb, 2020 11:35 AM
एस.टी.एफ. अम्बाला के डी.एस.पी. कुलभूषण के दिशा-निर्देश पर टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ यमुनानगर में बड़ी कार्रवाई की। डी.एस.पी. द्वारा गठित टीम ने ए.एस.आई. रामकुमार वालिया के नेतृत्व में पुराना फव्वारा चौक पर नाकाबंदी की।
यमुनानगर(सतीश): एस.टी.एफ. अम्बाला के डी.एस.पी. कुलभूषण के दिशा-निर्देश पर टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ यमुनानगर में बड़ी कार्रवाई की। डी.एस.पी. द्वारा गठित टीम ने ए.एस.आई. रामकुमार वालिया के नेतृत्व में पुराना फव्वारा चौक पर नाकाबंदी की।
टीम ने जालंधर साहनी (35) वासी गांव सोमगढ़, मलाही टोला थाना साठी, जिला बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार को 9 किलो 200 ग्राम गांजापत्ती सहित काबू किया जिसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। ए.एस.आई. रामकुमार ने बताया कि आरोपी का गांव नेपाल बॉर्डर के साथ लगता है। इनके कई ग्रुप नशा बेचने का काम करते हैं। अब जालंधर काबू आया है।
नेपाल से लाए गांजा पत्ती को यहां बेचने की तैयारी में था, उससे पहले सूचना के आधार पर इसे काबू कर आगामी कार्रवाई के लिए यमुनानगर शहर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि गांजा पत्ती प्रति किलो 20 हजार में मिलता है। पकड़े गए इस पत्ती की कीमत करीब 2 लाख है। टीम में हैड कांस्टेबल रामकरण, सुभाष चन्द्र, रोहित, बहादुर कुमार व थाना शहर के एस.आई. दल सिंह मौजूद रहे।
कुलभूषण, डी.एस.पी. एस.टी.एफ. अम्बाला ने कहा कि सूचना के आधार पर एस.टी.एफ. प्रदेश में कहीं भी कार्रवाई कर सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का प्रावधान है। जिस इलाके में इस तरह का अवैध कारोबार हो रहा है, वहां रेड कर संबंधित पुलिस के हवाले आरोपी को कर दिया जाता है। आगामी कार्रवाई वहीं की पुलिस करती है। किसी भी सूचना के लिए उनके मोबाइल नंबर 9996560002 पर संपर्क किया जा सकता है।