रोहतक के उमंग जनगन्नाथ बाल आश्रम से 2 लड़कियां फरार, रात में दोनों बहनों ने फांदी दिवार...खोजने में जुटी पुलिस

Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Jul, 2024 05:23 PM

2 girls absconded from rohtak s umang jagannath bal ashram

हरियाणा राज्य बाल परिषद द्वारा संचालित उमंग जगन्नाथ बाल आश्रम से संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगी बहनों के भागने का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियां आश्रम की दीवार कूद कर भाग गईं...

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): हरियाणा राज्य बाल परिषद द्वारा संचालित उमंग जगन्नाथ बाल आश्रम से संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगी बहनों के भागने का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियां आश्रम की दीवार कूद कर भाग गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मामला शहर के सेक्टर 6 के बाल भवन में चल रहे उमंग जगन्नाथ बाल आश्रम का है, जहां रात के समय सभी बच्चे एक साथ बैठे हुए थे। इस दौरान वहां एक सांप निकल आया। सांप को देखते ही बच्चों में हड़बड़ी मच गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। आश्रम का स्टाफ सांप को ढूंढने में लग गया, ताकि सांप किसी बच्चे को न काट ले। इसी अफरा तफरी के माहौल का फायदा उठाकर दो सगी बहनें आश्रम के पीछे की दीवार कूद कर भाग गई।

दोनों बहनें बादली के ईट भट्ठे पर रहती थीं, लेकिन वहां से भाग गई थीं । जिसके बाद पुलिस ने इन्हें बरामद किया और बाल आश्रम में रहने के लिए भेज दिया। क्योंकि दोनों बहनें अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थीं। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बाल आश्रम में भेजा था, लेकिन रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों बहनें यहां से भाग गईं। भागने वाली लड़कियों में से एक तो बालिग है वहीं दूसरी नाबालिग है।

PunjabKesari

बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि दोनों लड़कियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस ने कई अलग अलग टीमों का गठन भी किया है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही दोनों लड़कियों के बारे में पता लगा लेंगे। हालांकि, दोनों लड़कियों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार यहां से बच्चों के भागने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन वे सभी बच्चों सकुशल वापस बाल आश्रम लाये जा चुके हैं। अब इन दो सगी बहनों के यहां से भगाने के पीछे की असली वजह क्या है। यह तो उनके मिलने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई है। अब देखना होगा कि पुलिस दोनों लड़कियों को आखिर कब तक ढूंढने में सफलता हासिल कर पाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!