विदेश में लगी नशे की लत, भारत में आकर बन गए तस्कर, लाखों रुपए की हेरोइन सहित 2 आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jun, 2022 03:38 PM

2 accused including heroin worth lakhs of rupees arrested

यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल ने विदेश से आए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन बरामद की है। यह लोग इन दिनों यमुनानगर के पाश...

यमुनानगर  (सुमित) : यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल ने विदेश से आए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन बरामद की है। यह लोग इन दिनों यमुनानगर के पाश इलाके हुडडा सेक्टर-17 में रह कर स्मैक की तस्करी का काम कर रहे थे। पुलिस को अनुमान है कि इन लोगों के तार विदेश से जुड़े हो सकते है।

जानकारी के मुताबिक यह दोनों तस्कर इंग्लैंड व बहरीन में लंबे समय से रहे है। आरोप है कि यह लोग विदेश में भी नशे के आदि थे और वहां से इन लोगों को डिपोर्ट कर इंडिया में वापिस भेज दिया था। इन दिनों दोनों ही यमुनानगर में रह रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि हुडडा सेक्टर 17 में हेरोईन की तस्करी का काम हो रहा है लेकिन इन दोनों के हाव भाव को देख कर पुलिस पहले तो अनुमान भी नहीं लगा पाई कि यह दोनों नशा तस्कर हो सकते है लेकिन जैसे ही पुलिस के मुकबर ने सूचना दी कि आज दोनों हेरोइन की सप्लाई करने वाले है तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू कर लिया। हालांकि इनके पास से पुलिस को मौके से ही एक सौ 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत बाजार में लगभग आठ लाख रू से अधिक बताई जा रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!