हिसार: ऑब्जर्वेशन होम से फरार हुए 17 बाल कैदियों की तलाश जारी, कई जिलों में अर्लट

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2020 05:15 PM

बरवाला रोड स्थित ऑब्जर्वेशन होम में सोमवार शाम को सुरक्षा कर्मियों पर धावा बोलकर 17 बाल कैदी फरार हो गए। हमले में घायल 2 सुरक्षा कर्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर एस.पी. बलवान सिंह राणा दल-बल के साथ ऑब्ज

हिसार: बरवाला रोड स्थित ऑब्जर्वेशन होम में सोमवार शाम को सुरक्षा कर्मियों पर धावा बोलकर 17 बाल कैदी फरार हो गए। हमले में घायल 2 सुरक्षा कर्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर एस.पी. बलवान सिंह राणा दल-बल के साथ ऑब्जर्वेशन होम पहुंचे और जायजा लिया। देर रात तक पुलिस का सर्च अभियान जारी था।

हमले के बाद सुरक्षा कर्मी बलविंद्र सिंह और चन्द्रकांत को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचाराधीन बलविंद्र सिंह ने बताया कि ऑब्जर्वेशन होम में वे 3 वार्डर और 2 पुलिस कर्मी तैनात थे। शाम करीब 6 बजे बाल बंदियों को बाहर निकालकर खाना खिलाया जा रहा था। अचानक बाल बंदियों ने एकराय होकर हमारे ऊपर लकडय़िों से हमला बोल दिया। उन्होंने पांचों सुरक्षा कर्मियों से मारपीट कर गेट की चाबी छीन ली। उसके बाद वे लॉक खोलकर फरार हो गए। ज्यादातर ऑब्जर्वेशन होम के सामने स्थित केंद्रीय राज्य फार्म में बाड़ पार कर भाग निकले। मामले की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा और डी.एस.पी. राजबीर सिंह सैनी भारी पुलिस बल के साथ ऑब्जर्वेशन होम में पहुंचे। उन्होंने उपस्थित स्टाफ से वारदात की जानकारी ली।
 
भारी संख्या में पहुंची पुलिस
पुलिस प्रशासन ने वारदात को गंभीरता से लेते हुए सभी थानों के एस.एच.ओ. को टीम समेत बुला लिया। इसके अलावा सी.आई.ए.-1, स्पैशल स्टाफ, ए.वी.टी. स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे। करीब 300 पुलिस कर्मियों ने केन्द्रीय राज्य फार्म को चारों तरफ से घेर लिया। 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने फार्म के अंदर घुसकर बाल बंदियों की तलाश शुरू कर दी। फरार बंदियों पर हत्या, लूटपाट समेत संगीन केस दर्ज हैं।
 
जून 2017 में इसी अंदाज में 6 बाल बंदी हुए थे फरार
ऑब्जर्वेशन होम में सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर बाल बंदियों के फरार होने की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 6 बाल बंदी 13 जून 2017 को इसी अंदाज में सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर गेट की चाबी छीनकर फरार हो गए थे। फरारी के बाद रोहतक के एक बाल बंदी ने कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था।
 
डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. सघन चैकिंग करें : एस.पी.
जिला पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने जिले के तमाम डी.एस.पी., एस.एच.ओ. और चौकी प्रभारियों को आदेश देकर कहा कि वे फरार बाल बंदियों की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चलाएं। संदिग्ध को काबू कर उनको ऑब्जर्वेशन होम में लाकर शिनाख्त कराएं। फरार होने वाले ज्यादातर रोहतक और झज्जर जिले के हैं। उनकी उम्र 17 से 20 साल के बीच है।
फोटो 12 एचआइएसएआर 46; वारदात की जानकारी देता सुरक्षा कर्मी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!